Home » Uttarakhand » उत्तराखंड के प्रमुख पर्यटन स्थल

उत्तराखंड के प्रमुख पर्यटन स्थल

by Surjeet Singh
उत्तराखंड के प्रमुख पर्यटन स्थल

देवभूमि उत्तराखंड राज्य भारत देश का अपनी संस्कृति प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण खूबसूरत राज्य है। उत्तरखंड का 86.08 भाग हिमालय से घिरा राज्य है जो की अपनी संस्कृति व अपने धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों के लिए मशहूर है। यदि अपको भी घूमने का बहुत अधिक शौक है तो आज हम आपको अपने लेख द्वारा उत्तराखंड के प्रमुख पर्यटन स्थल के बारे जानकारी साझा करने वाले है।

नैनीताल पर्यटन स्थल

पहाड़ों की खूबसूरत वादियों से घिरा नैनीताल भारत का एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल के लिए मशहूर है। ऊचें खूबसूरत पहाड़ों की तलहटी में बसा नैनीताल सुरम्य झीलों के आकर्षण का केंद्र है। जिसे स्थानीय लोगो द्वारा नैनी झील भी कहा जाता है नैनीताल में सूर्य उदय व अस्त के समय लालिमा दृश्य अद्भुत दिखाई देता है। सर्दियों के माह नैनीताल में नैनी झील को घेरे सात पहाड़ो में बर्फ से ढकी चादर एक सौन्दर्य नजारा प्रदर्सित होता है।

उत्तराखंड का खूबसूरत स्थान ऋषिकेश

उत्तराखंड कि प्राकृतिक घाटियों में बसा ऋषिकेश एक बहुत ही खुबशुरत पर्यटन स्थल है | जो कि यहा कि पावन गंगा, प्राकृतिक दृश्य के लिए लोकप्रिय है यहाँ योग राजधानी बनने के पश्चात् ऋषिकेश में पर्यटनो कि संख्या में बढ़ोतरी हुयी। यहां सालाना लाखो पर्यटन योग सिखने के माद्यम से यहाँ कि प्राकृतिक सुंदरता का भी लुप्त उठाते है।

उत्तराखंड का आकर्षण केंद्र मसूरी

मसूरी को क्वीन ऑफ द हिल्स ( पहाड़ो की रानी ) के नाम से भी जाना जाता है। यह प्रकृति की गोद में बसा अदभुद सौन्दर्य दृश्य प्रदर्शित होता है यह स्थान देहरादून से 35 किलो मीटर की दुरी पर स्थित है। मसूरी झील मसूरी का एक बहुत खूबसूरत हिस्सा है जोकि सालाना लाखो पर्यटनो को अपनी और आकर्षित करता है। यह समुन्द्र तल से 7000 फिट की ऊँचाई पर स्थित है।

पिथौरागढ़ पर्यटन स्थल

खूबसूरत पर्वतो के मध्य में बसा पिथौरागढ़ शहर जिसे स्थानीय व यात्रियों लोगो द्वारा छोटा कैलाश भी कहाँ जाता है। इस जिले के माध्यम से मान सरोवर तीर्थयात्रा के लिए मार्ग भी जाता हैं। इस जिले के अंतर्गत नारायण आश्रम,केदार मंदिर स्थित है। यदि आप भी प्रकृतिक के प्रति रुचि रखते है तो पिथौरागढ़ से 45 किलो मीटर की दुरी पर स्थित जगह अस्कोट अभयारण्य जिसके अंतर्गत आपको अनेक जीव देखने को मिलते है। मुन्स्यारी पिथौरागढ़ का प्रमुख पर्यटन स्थल है।

उत्तराखंड पर्यटन आकर्षण केंद्र अल्मोड़ा

अल्मोड़ा शहर अतयंत सुन्दर हिल स्टेशन है अल्मोड़ा से बर्फ ढका हिमालय पर्वत जो की एक बहुत खूबसूरत दृश्य दिखाई देता है अल्मोड़ा शहर अपनी पौराणिक कथाओ,संस्कृति व स्वादिस्ट भोजन एवं प्राकृतिक सुदरता के लिए प्रसिद्ध है। अल्मोड़ा शहर घोड़े कि नाल के आकर का दिखने वाला सालाना अपनी ओर लाखो सैलानियों को लोगो को आकर्षित करते है।

उत्तराखंड चमोली पर्यटन स्थल

समुन्द्र तल से 5658 किलो मीटर कि ऊँचाई पर स्थित फूलों कि घाटी चमोली नेशनल पार्क एक भारतीय राष्ट्रीय उद्यान है चमोली जिला मुख्य रूप से फूलो कि घाटी के लिए प्रसिद्ध है फूलो की सुंदरता से परिपूर्ण जोकि पर्यटकों अतयंत मोहित करता है इसी वजह से सालाना लाखों देशी व विदेशी पर्यटन इस सौन्दर्य दृश्य का आनंद लेने आते है।

उत्तराखंड पर्यटन स्थल औली

औली उत्तराखंड गढ़वाल मंडल के प्रसीद धार्मिक स्थल बद्रीनाथ से चंद मिनट का मार्ग और हरयाली से भरपूर एक शीतल स्थान है। गढ़वाल के स्थानीय लोगो द्वारा औली को औली बुग्याल कहा जाता है। औली बुग्याल का मतलब घास का मैदान से अर्थ है सर्दियों के माह औली में बहुत सुन्दर मनो तो जैसे विदेशी बर्फ बरी दिखने को मिलती है।

उत्तराखंड देवप्रयाग पर्यटन स्थल

देवप्रयाग उत्तराखंड राज्य का पर्वतीय क्षेत्र होने के साथ साथ एक तीर्थ स्थल भी है। देवप्रयग में अलकनंदा व भागीरथी नदी का संगम स्थल है। देवप्रयग पंच प्रयाग में से एक है जो की अपने पवित्र स्थलों एवं पर्यटन स्थलों के लिए विश्व में मशहूर है । यहाँ के मुख्या आकर्षकों में चंद्र बदानी एवं रघुनाथ जी मंदिर है।

You may also like

Leave a Comment