बकरी पालन एक ऐसा व्यवसाय है जिसे करने के बाद आय के विभिन्न साधन उत्पन्न होते है। न केवल बकरी व्यापार से बल्कि बकरियों के सहायता से बनने वाले विभिन्न उत्पादों को भी आप तैयार करके आय उत्पन्न कर सकते है। इस बात से आप समझ सकते है की बकरी पालन की सहायता से कितना लाभ प्राप्त किया जा सकता है।
बकरी पालन एक ऐसा व्यवसाय है। जिसे कम निवेश में भी शुरू किया जा सकता है और कम समय में अच्छी आय प्राप्त की जा सकती है। इस व्यवसाय को चलाने के लिए किसी खास प्रशिक्षण एवं शिक्षित होने की आवश्यकता भी नहीं है। बकरी पालन की सबसे अच्छी खासियत यह है की इस व्यवसाय में किया गया निवेश सुरक्षित रहता है जो की कुछ समय पश्चात एक अच्छी आय देने लगती है।
बकरी पालन करके आय प्राप्त करने के विभिन्न श्रोत है। जिनमे से एक है बकरी का दूध। बकरी का दूध पोषक तत्वों से भरपूर होता है जो की स्वास्थ्य के लिए लाभदायक मानी जाती है। चलिए जानते है की बकरी के दूध का उपयोग हम किन किन उत्पादों के निर्माण में कर सकते है।
बकरी दुग्ध निर्मित उत्पाद
पनीर
बकरियों के दूध से पनीर भी बनाया जाता है। जिसमे विभिन्न प्रकार के पोषक तत्वा शामिल होते है। बकरी के दूध से निर्मित पनीर भैंस एवं गाय के दूध से बने पनीर की तुलना में ज्यादा मुलायम होता है। अच्छे दिखने के कारण यह ग्राहकों को अधिक पसंद आता है। बकरी पालक बकरियों के दूध से पनीर भी बना सकता है। 1 किलों दूध से बने पनीर की कीमत दूध की तुलना में अधिक महँगी होती है। जिससे सीधा बकरी पालकों को जाता है।
खोया
खोया के माध्यम से मिठाई एवं विभिन्न प्रकार के उत्पाद बनायें जाते है। बकरी के दूध से खोया बनाया जाता है। जो की मुलायम होता है और स्वाद में भी यह काफी अच्छा होता है। बकरी एवं भैंस के दूध को बराबर अनुपात में मिलकर बढ़िया गुणवत्ता वाला खोया तैयार किया जाता है। यदि आपका भी बकरी पालन का व्यवसाय है तो आपको बकरियों के दूध का सदुपयोग गुणवत्ता वाली चींजों को बनाने में जरूर करना चाहियें।
दही
क्या आप जानते है बकरी के दूध से दही भी बनाई जाती है और यह दही पोषक तत्वों से भरपूर होती है जो को स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभदायक होती है। बकरी के दूध से दही बनाने के लिए दूध को गर्म करके ठंडी जगह रख दे। प्राकृतिक तरीके से निर्मित होने के बाद इस दही का उपयोग किया जा सकता है।
छेना
सामान्यतः बकरी पालकों के माध्यम से छेना सबसे ज्यादा मात्रा में निर्मित किया है। छेना बकरी के दूध से निर्मित होने वाला वाला एक दुग्ध उत्पाद है जिसका उपयोग विभिन्न प्रकार की मिठाई बनाने में किया है। बकरी के दूध से छेना बनाने की प्रक्रिया ठीक पनीर बनना जैसा ही है। इसके अलावा अंत में दूध फटने के बाद मोठे कपड़ें की सहायता से अनावश्यक छाछ निकाल दी जाती है।
यह थे कुछ ऐसे उत्पाद जिन्हें बकरी के दूध के सहायता से तैयार किया जाता है। यदि आप भी बकरी पालन व्यवसाय शुरू करने की सोच रहे है और मार्गदर्शक की तलाश है तो हमसे संपर्क कर सकते है। उत्तराखंड क्लब बकरी पालन एवं अन्य स्वरोजगार के अवसर प्रदान करता है। जिसके तहत आप भी लाभ प्राप्त कर सकते है। बकरी पालन से जुड़ें अन्य सवाल एवं सुझाव के लिए आप हमसे संपर्क भी कर सकते है।