Home » Student Life » कम समय में परीक्षा की तैयारी कैसे करें

कम समय में परीक्षा की तैयारी कैसे करें

by Surjeet Singh
कम समय में परीक्षा की तैयारी कैसे करें

अक्सर विद्यार्थी जीवन में हम अपने समय का  सही पालन न कर पाने के वजह से अपनी पढाई को समय नहीं दे पाते है।  और जब परीक्षा नजदीक आ जाती है तब हमें सभी विषयों के ऊपर अध्यन करना पढता है।  जिससे की अध्यन का स्तर बढ़ जाता है।  अब ऐसे में कम समय में परीक्षा की तैयारी कर पाना चुनौती का विषय बन जाता है।  उत्तराखंड क्लब के आज के इस लेख के माध्यम से हम आपको  कम समय में परीक्षा की तैयारी कैसे करें  के बारें में जानकरी देने वाले है।  इस लेख में हम जानेंगें की किस तरह से हम कम समय में सही रणनीति बना कर आगामी परीक्षा की तैयारी कर सकते है।

कम समय में परीक्षा की तैयारी कैसे करें

कम समय में परीक्षा की तैयारी करने के लिए हम आपको कुछ महत्वपूर्ण सलाह दे रहे है।  जिनका अनुसरण करके आप भी कम समय में अपनी परीक्षा की तैयारी कर सकते है। लेकिन ध्यान रखने वाली बात यह भी है की इन सभी बातों का अच्छे से पालन करके ही  कम समय में परीक्षा की तैयारी की जा सकती है।

समय सारणी तैयार करें

कम समय में परीक्षा की तैयारी सही पूर्वक करने के लिए सबसे पहले हमें समय सारणी तैयार करनी चाहिए।  अपने समय सारणी को हमें इस तरह से बनानी चाहियें की हमारा अधिकांश समय पढाई के लिए निर्धारित हो। हम अपने पढाई के समय को तीन भागों में विभाजित कर सकते है सुबह, शाम एवं रात को। पढाई की शुरुवात हमें सुबह से करनी चाहियें और पढाई का अधिकांश समय सुबह  देना चाहियें। क्यूंकि सुबह के समय में हमारा मन फ्रेश और संदेनशील होता है सुबह के समय में हम किसी भी विषय के ऊपर गहन अध्ययन कर सकते है।  इसलिए सुबह की पढाई लाभकारी मानी जाती है।

कठिन विषय को ज्यादा समय दे

समय सारणी को तैयार करने के बाद हमें अपने कठिन विषय को अधिक समय देना चाहियें।  आप चाहें  तो अपने कठिन विषय को सुबह के समय में पढ़ सकते है।  क्यूंकि सुबह का समय पढाई के लिए सर्वश्रेष्ठ माना जाता है।  आप चीजों को आसानी से समझ सकते है।  सुबह के समय में हमें कम से कम 3 घटें पढाई करनी चाहियें।  आप चाहें तो स्कूल की छुट्टी के बाद घर पहुंच कर 2 घंटे पढाई के लिए निकाल सकते है।  इसके बाद आपको थोड़ा समय के लिए बहार टहलने के लिए जाना चाहियें।  जिससे रात्रि की पढाई के लिए आपका मन ताजा रहें।

पढाई में व्यवधान डालने वाली चीजों से दूर रहे

पढाई के समय में बहुत सी चीजें ऐसी होती है जो हमारी पढाई में व्यवधान डालते है।  जिससे हमारी पढाई को बहुत नुकशान होता है। वह हमारे पढाई को ख़राब करने के साथ साथ पढाई के समय को भी ख़राब करते है।  इसमें मोबाइल फ़ोन सबसे ज्यादा नुक्सान करता है।  यदि पढाई के समय में मोबाइल का उपयोग अनिवार्य न हो तो उसे दूर रख सकते है जिससे मोबाइल की ओर हमारा ध्यान न जाएँ।  इसके अलावा टीवी एवं अन्य व्यवधान डालने वाली चीजों को दूर रखना चाहियें।

नोट बुक बनायें  

कम समय में परीक्षा की तैयारी करने के लिए हमें हमेसा ही नोट बुक बनानी चाहियें।  इससे जो कुछ भी हम पढ़ते है उसकी छोटी इकाई हमारें पास होती है जिससे हम आसानी से अपनी भाषा में किसी भी विषय को समझ सकते है। नोट बुक के माध्यम से हम किसी भी कठिन विषय को अपनी आसान भाषा में लिख कर समझ सकते है।

पिछले वर्ष के प्रश्न पत्र देखें

यदि आपके के पास परीक्षा पास करने के लिए कम समय है तो आपको अपनी परीक्षा से सम्बंधित पिछले वर्ष के प्रश्न पत्र देखने चाहियें।  इससे आपको यह पता चल जायेगा की परीक्षा में किस तरह के प्रश्न पूछें जा रहे है।  यदि संभव  हो तो आप पिछले 3 – 4  साल के प्रश्न पत्र तैयार करके चलें। इससे ज्यादा संभावना है की उन्ही प्रश्न पत्रों में कुछ प्रश्न आगामी परीक्षा में पूछें जाएँ।  इस तरह से आप पिछले वर्ष के प्रश्न पत्र देख कर कम समय में परीक्षा की तैयारी कर सकते है।

अच्छी नींद लेने के साथ खान पान का विशेष ख्याल रखें

अधिक समय तक पढाई करने के लिए हर विद्यार्थी को 8 से 9  घंटे की नींद जरूर लेनी चाहियें। 8 से 9  घंटे की नींद स्वास्थ्य के लिए बेहद जरुरी है।  क्यूंकि यदि नींद पूरी नहीं होगी तो हम अधिक समय तक पढाई नहीं कर पाएंगे।  नींद पूरी न होने से हमारा  स्वास्थ्य  भी खराब हो सकता है।  अब ऐसी स्थिति में भरपूर नींद लेना बेहद जरुरी है।  जिससे हमारें  पढाई और स्वास्थ्य  पर किसी भी प्रकार का नकारात्मक प्रभाव न पड़ें।

You may also like

Leave a Comment