Home » Government Support » प्रधानमंत्री सुकन्या समृद्धि योजना

प्रधानमंत्री सुकन्या समृद्धि योजना

by Surjeet Singh
suknya-samridhi-yojna

जैसा की हम सभी लोग जानते है आज कल बेटियों के जन्म होने से ही परिवार वाले चिंता मैं पड़ जाते है की उनकी पढ़ाई और शादी का खर्चा कैसे उठाना पड़ेगा। लोग अपने बेटों को तो स्कूल भेजते है लेकिन बेटियों को पढ़ाना जरुरी नहीं समझते उनकी पढाई आधे में ही छूट जाती है  जिससे बेटियों का विकास सही तरह से नहीं पता है और वो अपने सपनो को साकार नहीं कर पाते है।  जबकि देश के विकास के लिए दोनों का एक साथ बढ़ना जरुरी है।  इसी को मध्य नजर रखते हुए देश के प्रधानमंत्री ने सुकन्या समृद्धि योजना की शुरुवात की है जिसका उद्देश्य बेटियों के भविष्य को सुरक्षित बनाना है।  उत्तराखंड क्लब के आज के इस लेख के माध्यम से हम आपको प्रधानमंत्री सुकन्या समृद्धि योजना के बारें में जानकारी देने वाले है यदि आप भी इस योजना का लाभ लेने की सोच रहे है तो इस लेख को ध्यान पूर्वक अंत तक जरूर पढ़ना।

क्या है प्रधानमंत्री सुकन्या समृद्धि योजना

सुकन्या समृद्धि योजना देश के प्रधानमंत्री द्वारा चलाई गई एक ऐसी योजना है जिसके तहत देश में रह रहे सभी लोग अपनी बेटियों का भविष्य सुरक्षित कर सकते है इसके लिए योजना के तहत पोस्ट ऑफिस या अधिकृत  बैंक के माध्यम से एक बैंक खाता खोला जाता है जिसे सुकन्या समृद्धि बचत खाता के नाम से जाना जाता है।  योजना के अंतर्गत बेटी के अधिकतम आयु 10 वर्ष से पहले बेटी के नाम एक बचत खाता खोला जाता है जिसमे साल में पैसे जमा होतो है और लगभग 14 साल तक पैसे जमा करने के बात अगले 7 साल तक खाते की मैच्योरिटी के लिए रखा जाता है मैच्योरिटी होने पर लड़की या उसके माता पिता के माध्यम से खाते को बंद कर दिया जाता है तथा जमा राशि मैच्योरिटी और ब्याज के साथ खाताधारक को दे दिया जाता है।

योजना का नाम सुकन्या समृद्धि योजना
वर्ष वर्ष 2022
लाभार्थी देश की बालिकाएं
उद्देश्य बेटियों का भविष्य उज्जवल बनाना
निवेश राशि

 

न्यूनतम 250 /-

अधिकतम  1500000 /-

कुल अवधी 14  वर्ष

ऑफिसियल वेबसाइट sukanya samriddhi yojna 

प्रधानमंत्री सुकन्या समृद्धि योजना से जुड़े जरुरी बातें।

  1. योजना के लिए अधिकतम आयु 10 वर्ष है।
  2. सालाना न्यूनतम निवेश राशि रू. 000/- से है। और अधिकतम धन राशि 150000/- तक  है।
  3. निवेश समय पर जमा ना करने पर 50 रुपये जुर्मना शुल्क|
  4. अगले 14 वर्ष तक ही निवेश जमा किया जा सकता है |
  5. वर्तमान में इसकी interest rate 7.60 % है।
  6. बालिका को 18 वर्ष पुरे होने के बाद उच्च शिक्षा की पढाई हेतु 50 प्रतिशत राशि निकालने का विकल्प है|
  7. सुकन्या समृद्धि योजना का खाता आप दूसरी जगह भी ट्रांसफर करवा सकते है।
  8. बालिका का विवाह के बाद खाते को बंद करवाया जा सकता है|
  9. दो बेटियों के लिए दो अकाउंट खोल सकते है लेकिन दो से अधिक नहीं|

सुकन्या समृद्धि योजना के लिए पात्रता

  1. आवेदक मूल रूप से भारत के निवासी होने चाहियें.
  2. बालिका की आयु 10 वर्ष से कम होनी चाहिएं.
  3. परिवार की दो ही बेटियाँ योजना का लाभ ले सकती है.

सुकन्या समृद्धि योजना के लिए दस्तावेज

  1. आवेदन पत्र.
  2. बालिका का जन्म प्रमाण पत्र.
  3. माता पिता का प्रमाण पत्र.
  4. जमाकर्ता का निवास प्रमाण पत्र.
  5. चिकित्सा प्रमाण पत्र.
  6. अन्य दस्तावेज जो बैंक या डाकघर द्वारा मांगे गए हो.

सुकन्या समृद्धि योजना के लिए आवेदन कैसे करें

यदि आपकी  बिटिया या आपका परिवार भी योजना का लाभ  लेने के पात्रता रखते है तो आप भी प्रधानमंत्री सुकन्या समृद्धि योजना का लाभ लेने के लिए आवदेन कर सकते है।  योजना की आधिकारिक वेबसाइट पे जा कर आप एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड करके प्रिंट निकाल सकते है। फॉर्म को ठीक तरह से भर देने के बाद मांगे गए  दस्तावेज लगा कर आप अपने नजदीकी पोस्ट ऑफिस या अधिकृत बैंक में जमा कर सकते है फिर आपका इस योजना के तहत खाता खुल जायेगा।

You may also like

Leave a Comment