Home » Rojgaar » उत्तराखंड में लघु उद्योग के विकल्प

उत्तराखंड में लघु उद्योग के विकल्प

by Surjeet Singh
उत्तराखंड में लघु उद्योग

उत्तराखंड में व्यापार के अपार संभावनाएं होने के बावजूद भी अधिकांश लोग रोजगार की तराश कर रहे है।  जबकि प्रकृति के गोद में बसा उत्तराखंड व्यापार एवं रोजगार के विभिन्न विकल्पों से परिपूर्ण है।  आज  के इस लेख के माध्यम से हम  आपके साथ  उत्तराखंड में लघु उद्योग के व्यवसाय के बारें में जानकारी साझा करने वाले है।  किस तरह से उत्तराखंड में रह कर व्यापार के अवसरों  को तराश कुशल जीवन जीया जा सकता है।

उत्तराखंड में लघु उद्योग के विकल्प
  1. मशरूम व्यापार
  2. चायपत्ती बनाने का व्यवसाय
  3. शहद उत्पादन
  4. बुनाई व्यवसाय
मशरूम व्यापार

मशरूम का व्यापार उत्तराखंड लघु उद्योग का एक विकल्प है।  जिसे किसी  समूह एवं व्यक्तिगत माध्यम से भी शुरू किया  जा सकता है।  उत्तराखंड के जंगलों में पाई जाने वाली विशेष किश्म की जंगली सब्जी जिसे मशरूम कहा जाता है।  स्वस्थ्य के लिए लाभ दायक होने के साथ साथ आय उत्पन्न का मुख्य श्रोत भी है।

उत्तराखंड मैं रह रहे युवा मशरूम का व्यापार शुरू कर सकते है. और अच्छी कीमत मैं उगाएं गए मशरूम को बाजार मैं  बेच सकते है. इस काम को करने के लिए ज्यादा निवेश की आवशकता भी नहीं होती है और ना ही ज्यादा मेहनत उसे करने मैं लगती है. आप इस व्यवसाय को एक लाख से दो लाख रूपए के बीच में आराम से कर सकते है|

शहद उत्पादन

उत्तराखंड प्राकृतिक तत्वों का खजाना है।  पेड़ पौधें से लेकर फूल पत्ती तक का अपने आप में महत्वपूर्ण योगदान है।  शहद प्राकृतिक तत्वों से निर्मित एक अनमोल उत्पाद है जो की हेल्थी होने के साथ साथ आय का मुख्या साधन भी हो सकता है।  मधुमखी पालन व्यवसाय व्यक्तिगत माध्यम से किया जाने वाला मुख्या एवं आसान व्यवसाय है जिसे कम लगत में भी शुरू किया जा सकता है।  शहद व्यवसाय  को शुरू करने के लिए एक लाख से दो लाख रूपए के अंदर भी शुरू कर सकते है।  सुरुवाती समय में आय कम होगी लेकिन कुछ समय पश्चात व्यापार से अच्छा लाभ कमाया जा सकता है।

चायपत्ती बनाने का व्यवसाय

बिच्छू घास से चाय पत्ती बनाने का कार्य आज के योग में उत्तराखंड के साथ साथ पर्वतीय लोगों का मुख्या व्यवसाय बन चूका है पहाड़ों  में  पाए जानें वाली  बिच्छू घास. जिसे की स्थानिया बोलियों में  कण्डाली के नाम से भी जाना जाता है  इसमें बिभिन्न प्रकार के पोषक तत्वों के साथ बिटामिनस पाएं जाते है जो की हमारे शरीर के लिए लाभदायक होते  है।  इसके पत्तों को सूखा कर चायपत्ती बनाई जाती है ।  यदि आप उत्तराखंड में रह कर एक छोटा सा व्यवसाय शुरू करने की सोच रहे है तो चायपत्ती बनाने का व्यवसाय एक अच्छा विकल्प हो सकता है।  इस व्यवसाय को कम लगत में भी शुरू किया जा सकता है।

बुनाई व्यवसाय

उत्तराखंड पहाड़ों  से घिरा हुवा  राज्य होने के कारण  यहाँ का मौसम हमेसा ठंडा बना रहता है।  इसलिए यहाँ पर कपड़ें बुनाई का कार्य सही से चलने के ज्यादा मौके है।  पहाड़ में जो महिलाएं घर के कार्य के साथ छोटा व्यवसाय के माध्यम से पैसे कमाने को सोच रहे है उनके लिए कपड़ें बुनाई का कार्य लाभदायक हो सकता है।  कपड़ें बुनाई का कार्य में ज्यादा पैसे लगाने की जरूरत भी नहीं है।  और न ही इस कार्य को करने के लिए ज्यादा मेहनत लगती है।  बताना चाहेंगे की इस कार्य को आप अपने फालतू समय में भी कर सकते है और बुनाई किये गए कपड़ों को अपने आस पास के बाजार एवं गावों तक पंहुचा सकते है।

You may also like

Leave a Comment