उत्तराखंड देवभूमि मातृभूमि
शत शत वंदन अभिनन्दन।
दर्शन,संस्कृति ,धर्म,साधना ,
श्रम रंजीत तेरा कण कण।
अभिनन्दन अभिनन्दन ,
उत्तराखंड देवभूमि ……
गंगा जमुना तेरा आँचल ,
दिव्य हिमालय तेरा शीश।
सब धर्मो की छाया तुझ पर
चार धाम देते आशीष।।
श्री बद्री केदारनाथ हैं , कलियर कुंड अति पावन।
अभिनन्दन अभिनन्दन उत्तराखंड देवभूमि …
अमर शहीदों की धरती , थाती वीर जवानो की।
आंदोलनों की जननी है ये ,कर्मभूमि बलिदानो की।
फुले फले तेरा यश वैभव , तुझ पर अर्पित है तन मन।
अभिनन्दन अभिनन्दन। ……
उत्तराखंड देवभूमि
रंगीली घाटी शोकों की या
मंडुवा झुंगुरा भट अन्न-धन
रुम-झुम-रुम-झुम, झुमैलो-झुमैलो
ताल, खाल, बुग्याल, ग्लेशियर
दून तराई भाबर बण
भांटि-भांटि लगै गुजर है चाहे
भांटि-भांटि लगै गुजर है चाहे
फिर ले उछास भरै छै मैन
अभिनंदन-अभिनंदन
उत्तराखंड देवभूमि
गौड़ी-भैंस्यूंन गुंजदा गुठयार
ऐपण सज्यां हर घर हर द्वार
काम-धाण की धुरी बेटी ब्वारी
कला प्राण छन शिल्पकार
बण पुंगड़ा सेरा पंदेरो मां
बण पुंगड़ा सेरा पंदेरो मां
बंटणा छन सुख-दुख संग-संग
अभिनंदन-अभिनंदन
उत्तराखंड देवभूमि
कस्तूरी मृग, ब्रह्मकमल है
फ्यूंली, बुरांस, घुघती, मोनाल
रुम-झुम-रुम-झुम, झुमैलो-झुमैलो
ढोल नगाड़े, दमुवा हुड़का
रणसिंघा, मुरली सुर-ताल
जागर, हारुल, थड्या, झुमैलो
अभिनंदन-अभिनंदन
उत्तराखंड देवभूमि
कुंभ, हरेला, बसंत, फूलदेई
उत्तरैणी कौथिग नंदा जात
सुमन, केसरी, जीतू, माधो
चंद्रसिंह वीरों की थात
जियारानी तीलू रौंतेली
जियारानी तीलू रौंतेली
गौरा पर गर्वित जन-जन
अभिनंदन-अभिनंदन
उत्तराखंड देवभूमि